फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ियों को भगाया विरोध जताया

विज्ञापन
राजपुरा में नशे के खिलाफ प्रदर्शन करते क्षेत्र के लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजपुरा लाइन नंबर दो में नशा खरीदने के लिए घूम रहे नशेड़ियों को क्षेत्र के लोगों ने भगाया। गुस्साए लोगों ने नशा बेचने का आरोप लगाते हुए एक घर के सामने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि एक परिवार नशा बेचता है लेकिन उसको पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

राजपुरा निवासी राजाबाली के नेतृत्व में बुधवार की दोपहर महिलाओं ने लाइन नंबर दो स्थित तथाकथित नशा तस्कर के घर के सामने प्रदर्शन किया। इस बीच नशा खरीदने के लिए आए नशेड़ियों को लोगों ने भगा दिया। प्रदर्शन में शामिल लोगों का आरोप था कि पुलिस इस पर ध्यान नहीं दे रही है।
नशे के कारण क्षेत्र के काफी युवक बर्बाद हो गए हैं। क्षेत्रवासियों ने नशा खरीदने आए युवकों को घेर कर भगाया और चेतावनी दी कि फिर आने पर उनकी पिटाई की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान राजा बाली, मिंटू बब्बर, चंपा वर्मा, रिंकू, बॉबी चड्ढा, संचित सिंह, गीता, इंदु, अंजू बाली, विशाल कुमार, गिरीश चंद्र, सरोज, रामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें