रामनगर मोहान में मकान के अंदर हाथियों द्वारा की गई तोड़फोड़। अमर उजाला
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। मोहान में एक बार फिर से हाथियों के झुंड ने तोड़फोड़ कर दी। इस बार हाथियों के झुंड ग्रामीणों के घरों में घुस गए। ग्रामीण ने घरों से भागकर जान बचाई। मोहान निवासी चंद्रशेखर खुल्बे और कैलाश चंद्र ने बताया कि 15 से 20 हाथियों का झुंड बुधवार सुबह चार बजे आया।
हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनकर सभी ग्रामीण घरों से बाहर निकल गए। झुंड में मौजूद हाथियों के बच्चों ने मकानों में घुसकर तोड़फोड़ की और घरों के अंदर खाने का जो सामान मिला, उसे खा गए। इसके बाद सूचना अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाली मोहान चौकी पर तैनात वन कर्मियों को दी गई।
वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर फायरिंग और पटाखे फोड़े। जिस पर हाथियों को झुंड वहां से निकला। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों द्वारा आए दिन हमला किया जा रहा है। ऐसे में घरों में रहना भी दूभर हो गया है। वहीं, वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।