फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर औैर नोएडा अगले चक्र में पहुंचा

Fri, 19 Jun 2015 12:54 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला प्रायोजित 93वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को जालंधर और नोएडा ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से आयोजित पहले मैच में काप्स ऑफ सिग्नल जालंधर ने यंग मैन हाकी क्लब रामपुर को 3-2 से हराया।

जालंधर की ओर से खेल के 21वें मिनट में मनीष कुमार, 36 और 46वें मिनट में घनश्याम ने गोल किया। रामपुर की ओर से 43वें मिनट में अमित मलिक और 60वें मिनट में सनी सोनकर ने गोल किया।
विज्ञापन


 दूसरे मैच में एफसीआई नोएडा ने एमसीआर तमिलनाडु को 2-1 से हराया। नोएडा की ओर से 47वें मिनट में आरके शर्मा और 70वें मिनट में हंसराज ने गोल किया।

तमिलनाडु की ओर से 65वें मिनट में समीर ने एकमात्र गोल दागा। अंपायर ललित साह, मोहित रावत, अमित कुमार व चंद्र लाल साह, तकनीकी समिति में रोहित साह, कैलाश बोरा, दीपक साह, मोहम्मद अय्यूब और उद्घोषक मनोज कुमार थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें