फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों को पानी पिलाने गई महिला पर झपटा बाघ

Fri, 19 Jun 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में मवेशियों को पानी पिलाने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला को इलाज के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां से उन्हें काशीपुर रेफर कर दिया गया। है।
विज्ञापन


ग्राम कुंभगड़ार मालधनचौड़ निवासी जीवंती देवी (45) पत्नी रमेश चंद्र बृहस्पतिवार दोपहर कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज कुंभगड़ार श्रोत में मवेशियों को पानी पिलाने गई थीं।

इस दौरान झाड़ी में घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला बोल दिया। आसपास मौजूद लोगों के शोर करने पर बाघ भाग गया। संयुक्त अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें काशीपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस एसएस खड़ायत ने बताया कि महिला के गर्दन, हाथ में बाघ के नाखून के निशान है। जीवंती की हालत खतरे से बाहर है।

वहीं पार्क निदेशक समीर सिन्हा ने बताया जिस क्षेत्र में बाघ ने महिला पर हमला किया है, वहां की चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें