फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म पानी की बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) के वार्ड ब्वॉय के तीन वर्षीय बेटे की शनिवार को गर्म पानी की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक मासूम तीस फीसदी झुलस गया था।
विज्ञापन

मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट निवासी देवेंद्र भट्ट एसटीएच हल्द्वानी में वार्ड ब्वॉय हैं। मेडिकल कॉलेज के कैंपस स्थित प्रिंसिपल आवास में उनकी तैनाती है। पुलिस के अनुसार शनिवार को देवेंद्र की पत्नी भावना तीन साल के बेटे राहुल भट्ट को नहलाने के लिए गर्म पानी की बाल्टी को लेकर बाथरूम में गईं।
वह बच्चे के कपड़ों को हैंगर में टांग ही रही थी कि बच्चा उल्टे मुंह पानी की बाल्टी में गिर गया और बुरी तरह से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें