फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना वायरस को गूगल पर सर्च करने में भारतीय सबसे आगे

Tue, 05 May 2020 12:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन

हर जुबां पर इस समय बस एक ही शब्द है कोरोना वायरस। हो भी क्यों न। एक छोटे से वायरस ने सुपर पावर अमेरिका समेत पूरी दुनिया को हिला दिया। चीन के वुहान से फैली इस बीमारी के बाद लोगों ने कोरोना वायरस शब्द सुना।

विज्ञापन


आधुनिक युग में जब किसी भी विषय पर गूगल बाबा के पास ज्ञान का भंडार हो तो लोग कहां रुकने वाले थे। जिज्ञासावश भारत में भी इस शब्द को जनवरी में लोगों ने इंटरनेट पर खोजना शुरू कर दिया था।

प्रकोप बढ़ने के साथ यह शब्द भी महामारी की तरह लोगों के दिमाग में बैठ गया। इसी तरह गूगल ट्रेंड में ‘कोरोना वायरस’ सर्चिंग लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया। देश में इंटरनेट यूजर्स ने 22 से 28 मार्च तक इसे सबसे ज्यादा सर्च किया।

विज्ञापन

कोरोना वायरस से जुड़े ये विषय सबसे ज्यादा सर्च किए गए

- इंडिया कोरोना वायरस
- कोरोना इंडिया
- कोरोना वायरस इन इंडिया
- कोरोना इन इंडिया
- कोरोना वायरस न्यूज

किस राज्य के लोग सर्च में सबसे आगे

राज्य - सर्चिंग प्वाइंट
अंडमान निकोबार - 100
नागालैंड - 68
जम्मू कश्मीर - 66
मेघालय - 58
सिक्किम - 58
(नोट: उत्तराखंड - 37 सर्चिंग प्वाइंट के साथ 10वें नंबर पर है।)
 
विज्ञापन

‘लॉकडाउन’ पांच से 11 अप्रैल तक सबसे ज्यादा सर्च

कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार ने देश को लॉकडाउन किया। देश में 24 मार्च से 14 अप्रैल तक पहला, तीन मई तक दूसरा और 17 मई तक तीसरा लॉकडाउन घोषित हुआ। इस बीच गूगल पर यूजर्स ने ‘लॉकडाउन’ शब्द को पांच से 11 अप्रैल तक सबसे ज्यादा सर्च किया।

कोरोना के बीच इरफान और ऋषि कपूर सर्चिंग में अव्वल

28 अप्रैल-  विषय - सर्चिंग
नंबर 1 - इरफान खान - 10 मिलियन प्लस
नंबर 2 - कोलन इनफेक्शन - 1 मिलियन प्लस
नंबर 3 - 29 अप्रैल एस्टोरॉयड - 500 के प्लस

29 अप्रैल - विषय - सर्चिंग
नंबर 1 - ऋषि कपूर - 10 मिलियन प्लस
नंबर 2 - रिद्धिमा कपूर - 1 मिलियन प्लस
नंबर 3 - लॉकडाउन एक्सटेंशन - 500 के प्लस
(एक मिलियन बराबर दस लाख)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें