फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 56 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Thu, 19 Nov 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने बुधवार को नजीबाबाद क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने करीब 56 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

विधायक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर में 40 लाख रुपये की लागत से 600 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण का शिलान्यास किया गया। वहीं, नजीबाबाद की पहाड़ी कॉलोनी में दो और मत्स्य कॉलोनी में दो सीसी सड़कों का लोकार्पण किया गया। माता फार्म के श्मशान घाट में टीन शेड और फर्श निर्माण तथा रघुवंशी फार्म में चबूतरे का निर्माण भी पूरा होने पर लोकार्पण किया गया। इसके अलावा भगवानपुर में एक सीसी सड़क का भी लोकार्पण किया गया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि अगले वर्ष तक नजीबाबाद क्षेत्र को अस्पताल की सौगात मिलेगी। नजीबाबाद हाईस्कूल को इंटर कॉलेज में उच्चीकृत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें