फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दूचौड़ में देह व्यापार की शिकायत पर पार्लर में छापा, दो युवतियां और तीन युवक पकड़े गए

विज्ञापन
हल्दूचौड़ मैन बाजार युवक युवतियां पकडने की सूचना पर लगी भीड़ - फोटो : HALDUCHOD
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। देह व्यापार की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार सुबह एक पार्लर यानी सैलून में छापा मारकर दो युवतियों और तीन युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में ठोस सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने युवतियों को छोड़ दिया, जबकि युवकों को शांतिभंग में जेल भेज दिया। आरोपियों की कार भी पुलिस ने सीज कर दी है। जिस घर में पार्लर चल रहा था उसके भवन स्वामी का भी चालान किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह हल्दूचौड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि हाईवे किनारे स्थित एक गोल्डन टच पार्लर में देह व्यापार चल रहा है। हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने पार्लर पहुंचकर ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर, हरियाणा के पालम विहार गुरुग्राम निवासी युवती के साथ ही मुरादाबाद के बामनिया पट्टी निवासी बब्बू सिंह, लालकुआं के बंगाली कॉलोनी निवासी शमीम और हाथीखाना क्षेत्र शहीद आलम को पकड़ लिया।
युवती का कहना था कि वह अपने सहेली के साथ बेटी का बर्थ डे मनाकर हल्द्वानी से देर रात लौटी थी। मकान मालिक ने कमरे का ताला नहीं खोला तो वह रात गुजारने के लिए पार्लर में आ गई। सैलून से युवतियों और युवकों के पकड़े जाने की सूचना के बाद चौकी में स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। हल्दूचौड़ शाखा के देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों से माहौल खराब हो रहा था। उन्होंने ऐसे लोगों को संरक्षण देने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हल्दूचौड़ में हंगामा होने पर लालकुआं कोतवाली ले गई पुलिस
स्थानीय लोगों का कहना था कि पार्लर में आधी रात के बाद संदिग्ध गतिविधियां देखने को मिल रही थी। रात में यहां युवक-युवतियों का आना जाना लगा रहता है। सैलून के आसपास आपत्तिजनक चीजें फेंकी जा रही थी। उन्होंने सैलून को बंद करने और गलत काम में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। चौकी में हंगामा होते देख पुलिस पकड़े गए युवक-युवतियों को लालकुआं कोतवाली ले गई।
ग्रामीणों की शिकायत पर पार्लर से युवक-युवतियों को चौकी लाया गया था। पुख्ता सबूत न मिलने पर पुलिस ने दोनों युवतियों को उनके परिजनों को सौंपा दिया। कार सीज कर युवकों का शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया है। सत्यापन नहीं कराने पर भवन स्वामी का भी चालान काटा गया है।
विज्ञापन

-अजेंद्र प्रसाद, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें