फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट के पंथीनगाड़ में कूड़ा निस्तारण मशीन का विधिवत शुभारंभ

विज्ञापन
पंथीनगाड़ में कूड़ा निस्तारण मशीन का शुभारंभ करते नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह और अन्य। संवाद न? - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंथीनगाड़ में कूड़ा निस्तारण मशीन की विधिवत शुरुआत हो गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह ने कूड़ा निस्तारण की कांपैक्टर मशीन का शुभारंभ किया। इसमें सभी प्रकार के सूखे कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। इससे नगर की सफाई के साथ साथ कूडे़ से भी नगर पंचायत को लाभ अर्जित होगा। है। शुभारंभ अवसर पर अध्यक्ष मुकुल साह ने कहा कि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और कांपैक्टर मशीन के संचालन के लिए नगर पंचायत द्वारा किए गए प्रयास अब सफल हो गए हैं। अध्यक्ष ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शासन से 78 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। वहां नगर पंचायत सदस्य विमला साह, आनंदी साह, नवीन कुमार साह, प्रमोद कुमार, कुमाऊं सहकारी संघ अल्मोड़ा अध्यक्ष भूपेंद्र कांडपाल, व्यापार संघ अध्यक्ष आशीष वर्मा, कोआपरेटिव समिति अध्यक्ष संजय मठपाल, जगदीश बुधानी, महेश लाल साह सहित नगर पंचायत कर्मचारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें