फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त का उत्तराखंड हाईकोर्ट में जवाब: बोले- लावारिस पशुओं को रखने के लिए नहीं है जगह

Tue, 19 Dec 2023 09:47 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड हाईकोर्ट में सड़कों पर छोड़े गए आवारा पशुओं के मामले पर सुनवाई हुई। कोर्ट में मुख्य नगर आयुक्त ने कहा कि आवारा पशुओं को रखने की जगह नहीं है। निजी गोशालाओं में भी अब जगह नहीं बची। 
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी सहित प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य राजमार्गों पर पशुओं को लावारिस छोड़े जाने के मामले में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ में हल्द्वानी निवासी अधिवक्ता डॉ. चंद्रशेखर जोशी की जनहित याचिका पर सुनवाई हुई।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त हल्द्वानी कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने बताया कि हर दिन पांच-छह लावारिस पशुओं को पकड़ा जा रहा है। 2019 में इनकी संख्या 600 से अधिक थी, जो अब  बढ़ गई है जिसके चलते अब इन्हें रखने की जगह नहीं है। निजी गोशालाओं में भी अब जगह नही बची। कोर्ट ने इस मामले में मंगलवार को भी सुनवाई जारी रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें