फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवतेज नलवा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। महाकुंभ के दौरान कोरोना जांच में फर्जीवाड़े के मामले के मुख्य आरोपित नलवा लैबोटरीज के मालिक नवतेज नलवा की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 22 सितंबर (आज) को होगी।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। नलवा लैबोटरीज हिसार के मालिक नवतेज नलवा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि कोविड टेस्टिंग फर्जीवाडे़ के मामले में हरिद्वार की निचली अदालत ने 29 अगस्त को नवतेज नलवा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। कोविड फर्जीवाडे़ की पुलिस जांच में धारा 467 जोड़ने के बाद कोर्ट ने नलवा के साथ ही मैक्स सर्विसेज के शरत पंत व मल्लिका पंत के खिलाफ एनबीडब्लू जारी किया था। नलवा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने भी प्रारंभिक केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें