फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक से सम्मानित होंगे हर्षित

Sun, 02 Nov 2025 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हर्षित तिवारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में संचालित अटल पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के टॉपर हर्षित तिवारी को चार नवंबर को आयोजित दीक्षांत समारोह में अमर उजाला के संस्थापक स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। उन्हें कुलपति स्वर्ण पदक भी दिया जाएगा। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी उपस्थित होंगी।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह चार नवंबर को होने जा रहा है। इसके लिए विवि की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। उनके अलावा राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचेंगे।



डीएसबी परिसर में स्थित अटल पत्रकारिता एवं जनसंपर्क विभाग के विद्यार्थी हर्षित तिवारी रुद्रपुर के निवासी है। उन्होंने वर्ष 2024-25 की परीक्षा टॉप कर 83.4 फीसदी अंक हासिल किए। तिवारी ने बताया कि वह पत्रकारिता में ही पीएचडी करना चाहते हैं। सामाजिक उद्यमिता क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं। उनकी माता ज्योति तिवारी व पिता दीपक तिवारी व्यवसायी हैं। हर्षित की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल, विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी व डॉ. पूनम बिष्ट ने हर्ष व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें