रामनगर। रामनगर क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने व वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियोंं को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
बीते दिनों रामनगर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को चिल्किया निवासी फरमान व उसके साथियों ने नशीला पदार्थ खिला दिया। नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। आरोपियों ने वीडियो को वायरल कर दिया। बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने आप बीती परिजनों को सुनाई। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की गई। जांच में चिल्किया निवासी फरमान के दुष्कर्म करने, चिल्किया निवासी जीशान, शोएब व फरदीन की ओर से वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया। बताया कि मामले में फरमान, जीशान व शोएब को चिल्किया पावर हाउस के पास से गिरफ्तार करने कर लिया गया। बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
पहले से जेल में है एक आरोपी
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि दुष्कर्म का मामला आठ से 10 माह पूर्व का है। बताया कि मामले का एक आरोपी फरदीन विगत छह माह पूर्व हत्या के प्रयास के मुकदमे में जेल में है।