फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के अपराधी गलती मानें, तो मैं रास्ते में नहीं आऊंगा

विज्ञापन
रामनगर में चाय की दुकान पर चाय बनाते हरीश रावत। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। जो लोकतंत्र के अपराधी है, वह यदि गलती मानेंगे तो मैं उनके रास्ते में नहीं आऊंगा। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कही। हरीश रावत ने 2022 को परिवर्तन का वर्ष बताते हुए कहा कि जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। 2022 में उत्तराखंड में परिवर्तन होगा।
विज्ञापन

हरीश रावत से जब पूछा गया यह क्या आपने उमेश काऊ की एंट्री रोकी है तो हरीश रावत ने सीधे तौर पर कहा कि मेरे विरोध से आने-जाने वाले कहीं रुकते हैं क्या। जिस तरह से कुछ लोगों ने सरकार को सदन के पटल पर गिराया है यह एक कलंक पूर्ण घटना है। ऐसे में महापापी अगर कांग्रेस में आना चाहते हैं तो पहले अपने पाप को स्वीकार तो करें।
हरीश रावत बोले, ये सवाल मेरी सरकार को गिराने का नहीं है। उत्तराखंड के मूल्य और मान्यताओं को यहां के संसदीय मान्यताओं पर धब्बा है। ऐसे लोग एक बार खेद प्रकट करे तो मैं रास्ते में नहीं आऊंगा।
विज्ञापन

यशपाल आर्य, संजीव आर्य की वापसी का उन्होंने स्वागत किया है और कहा कि दोनों नेताओं के कांग्रेस में आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। वहीं सरिता आर्य के सवाल पर कहा कि वह समझदार नेता हैं, उन्हें लग रहा है कि रास्ता बंद हो गया है। बोले कि जहां से रास्ता बंद हो गया, वहीं से रास्ता खुलता भी है।
चाय की दुकान में बनाई चाय
रानीखेत रोड स्थित एक चाय की दुकान में हरीश रावत ने चाय बनाई। चाय की दुकान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी मिले और सभी को चुनाव की तैयारियों में एकजुट होने को कहा। बताया कि कांग्रेस उत्तराखंड में परिवर्तन करेगी। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, पुष्कर दुर्गापाल, आशा बिष्ट, पुष्पा बेलवाल, गोपाल अधिकारी आदि मौजूद रहे।
टिकट में समझौता नहीं करूंगी: सरिता आर्य
रामनगर (नैनीताल)। कांग्रेस की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य रामनगर में हरीश रावत से मिलने पहुंची थीं। सरिता आर्य ने बताया कि यशपाल आर्य व संजीव आर्य का कांग्रेस में स्वागत है लेकिन मैं टिकट के साथ कोई समझौता नहीं करूंगी। टिकट पर शीर्ष नेतृत्व मेरे बारे में सोचेगा और वह टिकट की लड़ाई लड़ेंगी। मैं अभी कांग्रेस की सिपाही हूं, उस समय मैं भावुक हो गई थीं। मैं कांग्रेस में रहकर अपनी लड़ाई लडू़ंगी। सरकार जाने के बाद भी मैंने पार्टी का साथ दिया था और इस समय भी पार्टी मेरा साथ देगी। रामनगर में हरीश रावत से मिलकर मैंने अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें