फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी हिंसा:...जब एसएसपी बोले- मैडम मेरा एक-एक जवान मेरी संपत्ति, गोली मारने के आदेश जारी करो

Sat, 10 Feb 2024 10:11 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा बोले- मैडम मेरा एक-एक जवान मेरी संपत्ति है। उपद्रवी पूरी तरह बेकाबू हो गए हैं। अपने जवानों को बचाने के लिए पैरों में गोली चलाने के आदेश तुरंत जारी कीजिए। 
विज्ञापन
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनभूलपुरा थाने में आग लगने के बाद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा को जब पता चला कि बनभूलपुरा थाने में मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी फंसे हैं। साथ ही उन्हें पता चला कि मलिक के बगीचे के आसपास कई पुलिसकर्मी पीछे छूट गए हैं और इन्होंने घरों में पनाह ली है तो एसएसपी ने मजिस्ट्रेट को पैरों पर गोली चलाने के आदेश जारी करने को कहा। बोले- मैडम मेरा एक-एक जवान मेरी संपत्ति है। उपद्रवी पूरी तरह बेकाबू हो गए हैं। अपने जवानों को बचाने के लिए पैरों में गोली चलाने के आदेश तुरंत जारी कीजिए। इसके करीब 15 मिनट बाद वायरलेस पर मजिस्ट्रेट ने उपद्रवियों के पैरों पर गोली चलाने के आदेश जारी किए। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- हल्द्वानी हिंसा: पहले पत्थर, फिर पेट्रोल बम और बाद में गोली से हमला हुआ: डीएम वंदना

विज्ञापन

दंगाइयों ने आधे घंटे में बनाए पेट्रोल बम
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पांच लड़के पेट्रोल बम बना रहे थे और गलियों से पुलिस के वाहनों पर फेंक रहे थे। इस दौरान मुखानी एसओ की गाड़ी में एक पेट्रोल बम आकर गिरा और गाड़ी में आग लग गई। पुलिस कर्मी गाड़ी छोड़कर भागे। दूसरा पेट्रोल बम उपद्रवियों ने पुलिस की पीसीआर पर फेंका, जिससे पुलिस की पीसीआर वैन में आग लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें