फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: उपद्रवियों पर जैसे था खून सवार, तस्वीरों में सामने आया हल्द्वानी हिंसा का खौफनाक मंजर

Sat, 10 Feb 2024 04:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बनभूलपुरा में बीते बृहस्पतिवार की शाम से रात के अंधेरे तक पथराव, आगजनी और गोलीबारी ने पूरे उत्तराखंड को हिलाकर रख दिया है। शुक्रवार की सुबह उजाले में इलाके का खौफनाक मंजर सामने आया।
विज्ञापन
हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार शाम को अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया। बनभूलपुरा में हुए अग्निकांड में सरकारी संपत्ति, नगर निगम और पुलिस की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। निगम ने अपना आकलन करीब पांच करोड़ रुपये बताया है। 

विज्ञापन

हल्द्वानी के बनभूलपुरा पर लगा कलंक - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार की घटना ने बनभूलपुरा पर एक बड़ा कलंक लगा दिया। शायद इसका अंदाजा उन्होंने खुद भी नहीं लगाया होगा कि उनकी यह गलती कितनी भारी पड़ जाएगी। युवाओं को बुजुर्ग रोकते रहे, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनीं। 

हल्द्वानी में बवाल - फोटो : अमर उजाला
बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने 18 नामजद समेत पांच हजार उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटनास्थल और आसपास के इलाके से पांच शव बरामद कर लिए गए हैं।

बनभूलपुरा हिंसा मामला - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हल्द्वानी पहुंचे और घायल पुलिस, निगम के कर्मचारियों के साथ ही घायल पत्रकारों से भी मुलाकात की। उन्होंने हल्द्वानी हिंसा को सुनियोजित तरीके से की गई गहरी साजिश करार दिया। नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी।

हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए गए हैं। कुमाऊं आयुक्त को 15 दिनों के भीतर घटना की निष्पक्ष जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

हल्द्वानी हिंसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में कर्फ्यू जारी है। हालांकि बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटा दिया गया है।

हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी में हुई हिंसा और कर्फ्यू का असर नैनीताल के पर्यटन पर पड़ा है। होटल और रिजॉर्ट में सप्ताहांत और वैलेंटाइन वीक के लिए जिन सैलानियों ने एडवांस बुकिंग कराई थी वे उसे कैंसिल करने लगे हैं। होटल संचालकों के अनुसार करीब 50 फीसदी एडवांस बुकिंग कैंसिल हो गई है।

हल्द्वानी हिंसा - फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों ने एक मजिस्ट्रेट और 11 पुलिस कर्मियों को बनभूलपुरा थाने में जलाकर मारने का प्रयास किया। एसएसपी समय से पुलिस को वहां मूव नहीं कराते तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

हल्द्वानी का दशा - फोटो : अमर उजाला
उपद्रव के दौरान कई लोगों की मौत हो गई। सैकड़ों पुलिसकर्मी व आमजन घायल हो गए और अब बनभूलपुरा की 70 हजार की जनता घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गई है।
विज्ञापन

हल्द्वानी का हाल - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी में अवैध मदरसे को हटाने के विरोध में हुए उपद्रव के बाद हल्द्वानी में कर्फ्यू लगा दिया गया था। दो दिन से लोग कर्फ्यू के कारण घरों में कैद थे। आज हल्द्वानी के बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटा दिया गया है। बनभूलपुरा में कर्फ्यू जारी रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें