पुलिस मलिक को मुख्य आरोपी मानने का कारण उसकी ओर से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से धार्मिक स्थल बनाना है। इस धार्मिक स्थल को तोड़ने से कुछ दिन पहले मलिक की नगर आयुक्त से हुई बहस को भी पुलिस कारण मानकर चल रही है।
मलिक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि घटना के दिन वह बनभूलपुरा में नहीं था। इसमें कितनी सच्चाई है। यह पुलिस व मलिक ही बेहतर जान सकते हैं। मलिक यहां नहीं था तो उसने लोगों को भड़काने का काम किया है, इसलिए उसकी काॅल डिटेल खंगाली जा रही है। उन लोगों से पूछताछ होगी, जिनसे घटना वाले दिन व उससे पहले काॅल पर बात हुई है।
मलिक से पूछताछ जारी है। पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी हाथ लगी हैं। इन जानकारियों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
-पीएन मीणा, एसएसपी नैनीताल