फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Violence: पुलिस का डर, बाहर से लगाया ताला, अंदर छिपे थे 50 परिवार; हिरासत में 35 लोग

Wed, 14 Feb 2024 12:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बनभूलपुरा इलाके में लोग पुलिस कार्रवाई के डर से घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। अधिकतर लोगों ने बाहर से ताला लगा दिया है और परिवार घर के अंदर हैं। मंगलवार को पुलिस ने सीढ़ी लगाकर और घर के ताले तोड़कर जब जांच की तो इसका खुलासा हुआ। 
विज्ञापन
haldwani violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनभूलपुरा के कुछ लोग पुलिस कार्रवाई के डर से घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। अधिकतर लोगों ने बाहर से ताला लगा दिया है और परिवार घर के अंदर हैं। मंगलवार को पुलिस ने सीढ़ी लगाकर और घर के ताले तोड़कर जब जांच की तो इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने सर्च अभियान कर 35 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

मंगलवार को पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। कई घरों की तलाशी ली गई। इस दौरान कई घर बाहर से बंद मिले। शक होने पर जब घर का ताला तोड़कर सर्च अभियान चलाया गया तो लोग घर के अंदर छिपे मिले। उधर कई घरों में पुलिस दूसरे घरों और सीढ़ी लगाकर छतों से दाखिल हुई। पुलिस ने करीब 150 घरों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान 100 घरों में घर के बाहर ताला लगा हुआ मिला। बताते हैं कि ताला तोड़कर अंदर दाखिल होने पर करीब 50 घरों में लोग छिपकर रह रहे थे। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने पूछताछ के लिए 35 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन्हें पूछताछ के लिए अस्थायी जेल ले जाया गया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: बनभूलपुरा कांड के मास्टरमाइंड को गूगल में खोज रहा पूरा देश, उत्तराखंड में एक लाख बार किया गया सर्च

प्रशासन, निगम की टीम ने अवैध धार्मिक स्थल की ली तलाशी
मलिक के बगीचे में जो अतिक्रमण तोड़ा गया। उसमें बचे कक्षों की नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों ने तालाशी ली। तलाशी के दौरान देखा गया कि मदरसे में कोई धार्मिक किताब या सामग्री तो नहीं रखी गई है। हालांकि वहां कोई धार्मिक पुस्तक नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें