पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपियों को जब हिंसा के वीडियो दिखाए तो वह माफी मांगने लगे कि उने गलती हो गई अब नहीं करेंगे। पुलिस ने सीसीटीवी और उपद्रवियों के पास से मोबाइल फोन से बनाए गए वीडियो की मदद से सात उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से असहले बरामद हुए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ दंगा करने, डकैती करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जान से मारने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अब तक कुल 37 उपद्रवियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकि है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ तीन मुकदमें दर्ज किए गए थे। इनमें से 19 नामजद और 5000 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
मंगलवार शाम पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की तलाश के लिए कई टीमें यूपी और दिल्ली भेजी गई है। उसकी संपत्ति का चिह्नीकरण जारी है। हथियार उपलब्ध कराने वाले, उपद्रवियों को उकसाने वाले लोगों को भी चिह्नित कर लिया गया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि कानून के हिसाब से काम किया जाएगा। डीआईजी योगेंद्र रावत ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली।