सूत्रों की मानें तो पुलिस को मलिक से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। वहीं हिंसा के बाद से मलिक का सहयोग करने वालों की भी कुंडली पुलिस खंगालने में जुट गई है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के अनुसार, शनिवार तक अब्दुल मलिक की रिमांड मिली थी। शनिवार को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं अब्दुल मोईद को भी जल्द पुलिस पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।
मोईद के मददगारों की तलाश शुरू
बनभूलपुरा हिंसा के बाद करीब 20 दिन तक फरार रहे अब्दुल मोईद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मगर इतने दिनों तक पुलिस गिरफ्त से दूर रहने वाले मोईद को हर खबर मिल रही थी, जिसके बाद अब पुलिस ने उसके खबरियों और मददगारों की तलाश शुरू कर दी है।