फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं बोलीं:- मनचले स्कूल आते जाते करते हैं गंदे कमेंट, असुरक्षित स्थानों के चिन्हिकरण को कार्यशाला आयोजित

Wed, 11 Sep 2024 09:54 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यशाला में छात्राओं ने हकीकत बयां की। छात्राओं ने कहा कि स्कूल से आते-जाते समय मनचले उन्हें परेशान करते हैं। इस दौरान कई असुरक्षित स्थानों पर उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
असुरक्षित स्थानों के चिन्हिकरण को कार्यशाला आयोजित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल से आते-जाते समय मनचले उन्हें परेशान करते हैं। इस दौरान कई असुरक्षित स्थानों पर उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। यह हकीकत छात्राओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यशाला में बयां की।

बालिकाओं के लिए असुरक्षित स्थानों के चिह्नीकरण संबंधी कार्यशाला में अपर निदेशक प्रशिक्षण ऋचा सिंह ने छात्राओं से ऐसे स्थानों के बारे में पूछा जहां से आने-जाने में वह असुरक्षित महसूस करती हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी ने बालिकाओं को बिना डरे अपनी बात रखने को कहा।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Bhimtal News: पेड़ गिरने से दो कार क्षतिग्रस्त, पानी का मोटर भी खराब; इलाके में पानी की आपूर्ति ठप
विज्ञापन


छात्राओं ने बताया कि रिलायंस मॉल कमलुवागांजा के पीछे आम का बगीचा, कलश गार्डन के आसपास, गोविंदपुर गरवाल, भगवानपुर रोड ऑटो स्टैंड, हरगोविंद सुयाल स्कूल के पास दुकानों पर, मैट्रिक्स हॉस्पिटल के पास गलियों में, बोहरा कॉलोनी, बच्चीनगर, लामाचौड़, भरतपुर, कमलुवागांजा चौराहे के आसपास बाइक से आकर मनचले गलत तरीके से छूते हैं और भद्दे कमेंट्स करते हैं। छात्राओं ने मजदूरों का सत्यापन कराने, गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाने, ऑटो चालक व ई–रिक्शा चालक का सत्यापन कराने आदि मांगें उठाईं। कार्यशाला में एसआई ज्योति कोरंगा, जिला प्रोबेशन कार्यालय से तबस्सुम, यशोदा शाह आदि रहीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें