फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नैनीताल विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक, दीपक बोले- नक्शे के अनुरूप कार्य न होने पर करें कार्रवाई

Wed, 24 Jan 2024 04:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में नैनीताल विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक हुई। बैठक में लैंड यूज और पुनर्निर्माण की स्वीकृति समेत कई मामलों पर सुनवाई हुई।
 
विज्ञापन
Deepak Rawat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं कमिश्नर व जिला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक रावत ने कहा कि प्राधिकरण पुनर्निर्माण, आवासीय व कमर्शियल आदि मानचित्रों की जो स्वीकृति देता है, वह कार्य स्वीकृति के अनुसार हो रहा या नहीं, उसकी लगातार मानीटरिंग भी की जाए। स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप उपयोग न करने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

आयुक्त रावत मंगलवार को सर्किट हाउस में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि नैनीताल, भीमताल को छोड़कर अन्य पर्वतीय स्थानों के साथ जनपद में कामर्शियल भवनों में पार्किग जरूर हो। कमर्शियल भवनों की स्वीकृति तभी दी जाए जब उस भवन में पार्किंग सुविधा हो। 

विज्ञापन


बैठक में जिला विकास प्राधिकरण ने नैनीताल शहर के 11 सार्वजनिक शौचालयों का विभिन्न स्थानों पर निर्माण किया गया। इन शौचालयों को नगर पालिका परिषद, नैनीताल को हस्तांतरण की बैठक में संस्तुति दी गई। आयुक्त ने कहा अनुबंध के आधार पर शौचालयों का संचालन किया जाए और प्राधिकरण के साथ ही नगर पालिका के अधिकारी नियमित साफ-सफाई आदि की मानिटरिंग भी करना सुनिश्चित करें। 

ये पढ़ें- Haldwani News: गौला में 700 डंपर फंसे, गोरापड़ाव और इंदिरानगर में नेट कनेक्टिविटी बनी समस्या

विज्ञापन

पुनर्निर्माण की अनुमति मिली
बैठक में नैनीताल शहर निवासी दिनेश सूंठा ने क्लेयर माउंट टिफन टॉप स्थित भवन के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव पर  उसी भवन की नींव पर पुनर्निर्माण की अनुमति समस्त औपचारिकता पूर्ण कराते हुये वूडन से बनाने की स्वीकृति प्रदान करने की संस्तुति दी गई। सिद्धार्थ साह एब्रीबिल अयारपाटा मल्लीताल में दो मंजिल भूतल पर स्टाफ क्वार्टर पुनर्निर्माण के संबंध में स्थलीय निरीक्षण की आख्या के उपरांत संस्तुति के निर्देश बैठक में दिए गये।
विज्ञापन


दिनेश सांगुडी भीमताल महायोजना में उद्योग भू उपयोग के अंतर्गत भूखंड में दुकान, रेस्टोरेंट की अनुमति मांगी थी, जिस पर स्थलीय निरीक्षण के बाद आख्या पर संस्तुति प्रदान करने की अनुमति दी गई। बैठक में डीएम वंदना, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, मुख्य नगर एवं ग्राम निदेशक शशि मोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें