फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: बस के हजारों यात्रियों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, डिपो ने दिल्ली रूट पर दौड़ाईं 28 अतिरिक्त बसें

Fri, 10 Nov 2023 01:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी डिपो ने बृहस्पतिवार को 14 अतिरिक्त बस दिल्ली रूट पर भेजी हैं। काठगोदाम डिपो ने भी 12 अतिरिक्त बस भेजी हैं। इससे निगम की आय में 3.50 लाख रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रूट पर सवारियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। हल्द्वानी डिपो ने बृहस्पतिवार को 14 अतिरिक्त बस दिल्ली रूट पर भेजी हैं। काठगोदाम डिपो ने भी 12 अतिरिक्त बस भेजी हैं। इससे निगम की आय में 3.50 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन


दिवाली त्योहार करीब आते ही बृहस्पतिवार को दिल्ली से हल्द्वानी आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई। इस पर हल्द्वानी डिपो ने देर शाम तक 28 बस दिल्ली रूट पर भेजी। काठगोदाम डिपो ने 29 बस दिल्ली रूट पर दौड़ाई। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि दिल्ली से हल्द्वानी आने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पर्वतीय मार्गों पर जाने वाली बस में इजाफा किया है। 

पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, बागेश्वर, रीठा साहिब, जौरासी सहित तमाम मार्गों पर 10 अतिरिक्त बस की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बृहस्पतिवार को हल्द्वानी डिपो ने फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए भी एक-एक अतिरिक्त बस चलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें