बीते रोज हुई बरसात के कारण गौला नदी में पानी आने के चलते हल्दूचौड़ गौला गेट पर पानी में डूबे डम्पर?
हल्द्वनी। 21 फरवरी को हुई बारिश से गौला का जलस्तर बढ़ गया। शनिवार को गौला नदी में खनिज निकासी में लगे करीब 80 वाहन नदी में डूब गए। कई चालकों ने भागकर अपनी जान बचाई। खनन कार्य में लगे कई श्रमिक भी डूबते-डूबते बच गए। गौला नदी में खनन के लिए बनाए गए कई अस्थायी रास्ते भी बह गए। इससे करीब 2500 वाहन नदी के पार फंस गए। पानी कम होने के बाद देर शाम डंपरों को निकाला जा सका।
शनिवार को गौला नदी में पानी आ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि चालक और श्रमिकों को बचने तक का मौका नहीं मिल पाया। गौला में खनन निकासी के लिए बने कई रास्ते पानी के तेज बहाव में बह गए। इसके कारण नदी के पार करीब 2500 वाहन फंस गए, जिन्हें किसी तरह देर शाम तक निकाला जा सका। हल्दूचौड़, देवरामपुर, लालकुआं खनन गेटों में कई डंपर पानी में डूब गए। डंपर को डूबने से कई चालकों ने भागकर किसी तरह जान बचाई।
उधर खनन कार्य में लगे कई मजदूर पानी के बहाव में बहे, लेकिन साथियों ने मदद करकर इन्हें बचा लिया। खनन ठेके दार रामअवध ने बताया कि पानी एकाएक बढ़ गया। इसका पता चलते ही श्रमिक अपना सामान छोड़कर भाग गए। इससे उनके कई औजार भी बह गए। कई श्रमिक डूबते-डूबते बचे। गौला नदी में खनन करने गए करीब 2658 वाहन तय भार क्षमता से कम उपखनिज लेकर नदी से बाहर निकले।
गौला नदी के बहाव में दो डंपर डूब गए थे। इसमें से एक डंपर पहले से नदी में खराब था। एक डंपर का चालक नदी से डंपर नहीं निकाल पाया। - वाईके श्रीवास्तव डीएलएम लालकुआं