फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे चारों छात्र अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में सीटें बढ़ाए जाने और सभी छात्रों को प्रवेश देने की मांग को लेकर शनिवार से भूख हड़ताल पर बैठे चारों छात्रों के स्वास्थ्य में गिरावट आने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया। कॉलेज में बैठे छात्रों को अस्पताल भेजे जाने के बाद एनएसयूआई के संजय जोशी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे चारों छात्रों की हालत बिगड़ने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट ने तहसीलदार और मेडिकल टीम को भेजा। छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उन्हें अस्पताल के लिए रेफर किया गया। अधिक हालत खराब होने पर सूरज जंतवाल को कृष्णा हास्पिटल में भर्ती कराया गया जबकि निहित नेगी, मुकेश कुलौरा और संस्कार रस्तोगी को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। भूख हड़ताल पर बैठे संजय जोशी और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। दोपहर में कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने एमबीपीजी कॉलेज पहुंचकर छात्रों से स्थिति की जानकारी ली। प्रभारी प्राचार्य प्रो. कमला पंत ने भी छात्रों से बात की लेकिन छात्रों ने मांग माने बगैर आंदोलन समाप्त नहीं करने का एलान किया। प्राचार्य प्रो. बीआर पंत ने सोमवार को कोई हल निकालने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें