फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में 1150 वाहनों की क्षमता के बनेंगे चार नए पार्किंग स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में पार्किंग की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन की पहल के बाद जिला विकास प्राधिकरण ने शहर में चार अलग अलग स्थानों पर नए पार्किंग स्थलों के लिए जगह चयनित की है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार ने इन चारों स्थानों पर पार्किंग निर्माण के लिए डीपीआर बनाने को 59.95 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिला विकास प्राधिकरण ने तल्लीताल क्षेत्र में नेशनल होटल के समीप, तल्लीताल स्थित बस अड्डे में ऑटोमैटिक कार पार्किंग, नैनीताल-भवाली रोड में छावनी परिषद की भूमि पर टनल पार्किंग निर्माण और नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर राजकीय वेधशाला के समीप पार्किंग निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया है। उन्होंने बताया कि इन चिह्नित स्थलों पर पार्किंग निर्माण के लिए डीपीआर बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग और अव संरचना विकास निगम के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून की ओर से 59.95 लाख रुपये के प्रस्ताव को सरकार की स्वीकृति मिल गई है। डीएम गर्ब्याल ने बताया कि जल्द ही इन चारों पार्किंग स्थलों के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करा ली जाएगी। चारों पार्किंग स्थलों के बनने पर करीब 1150 वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें