हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के लालपुर नायक की गंगोत्री कॉलोनी में सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को विधायक बंशीधर भगत ने राज्य योजना के तहत 41.42 लाख रुपए की लागत से एक किलोमीटर सड़क मार्ग का शिलान्यास किया। सड़क की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी।
ग्राम प्रधान भूपाल सिंह बोहरा ने क्षेत्रवासियों की ओर से विधायक भगत का आभार जताया। कार्यक्रम में एई ललित तिवारी, जेई सुरेश सिंह मर्तोलिया के अलावा राम शर्मा, सुनील पांडे, खीमानंद बिष्ट, दिनेश चंद्र पांडे, गिरीश चौबे, भूपाल सिंह साही आदि मौजूद रहे। संवाद