फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harish Rawat: मुझे लाहौर से खबर आई है...मेरे बयान को लेकर वहां हो रही है निंदा- हरीश रावत

Sat, 21 Oct 2023 11:00 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

लोनिवि गेस्ट हाउस रामनगर में पूर्व सीएम रावत ने कहा कि गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना है। गठबंधन को राज्यों के चुनाव में भी ले जाना है यह कोआर्डिनेशन कमेटी तय करेगी।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संविधान, लोकतंत्र बचाने के लिए गठबंधन पूरी तरह से तैयार है और गठबंधन की लोकसभा चुनाव में जीत होगी। यह बात रामनगर में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कही। वहीं वह अपने विवादित बयान पर अडिग नजर आए। 

विज्ञापन


लोनिवि गेस्ट हाउस रामनगर में पूर्व सीएम रावत ने कहा कि गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना है। गठबंधन को राज्यों के चुनाव में भी ले जाना है यह कोआर्डिनेशन कमेटी तय करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिजली के दाम बढ़ा दिए लेकिन बिजली नहीं मिल रही है। वहीं गन्ने का खरीद मूल्य घोषित नहीं किया गया है। 

विवादित बयान पर अडिग नजर आए पूर्व सीएम रावत
अपने विवादित बयान पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने बताया कि मुझे लाहौर से खबर आई है, मेरे बयान को लेकर वहां पर भी निंदा हो रही है। उनके अनुसार मैंने कायदे आजम की अवमानना की है, उनको वीर सावरकर का मानस पुत्र बताया है। उनकी तरह यहां पर भी भाजपा के लोग निंदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने ऐतिहासिक तथ्य रखा, जिसमें सावरकर से पाकिस्तान शब्द को मो. अली जिन्ना ने लिया था। मुसलमानों के लिए अलग देश की बात सबसे पहले सावरकर ने की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें