फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच घोटाले के आरोपी पूर्व सहायक चकबंदी अधिकारी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। एनएच घोटाले के आरोपी पूर्व सहायक चकबंदी अधिकारी गणेश प्रसाद निरंजन की मंगलवार रात एक होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उन्हें बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कोर्ट में पेश होना था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 61 वर्षीय गणेश प्रसाद निरंजन निवासी उरई, जिला जालौन, झांसी और हाल निवासी हरिद्वार मंगलवार को अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ कोर्ट में तारीख के लिए नैनीताल पहुंचे थे। मंगलवार दोपहर दो बजे वह मल्लीताल स्थित एक होटल में रुके थे। होटल कर्मियों के अनुसार शाम तीन बजे वह नयना देवी मंदिर गए। वहां से लौटने के बाद उन्होंने होटल में खाना खाया। इसके बाद आराम कर रहे थे। अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी। पत्नी मुन्नी देवी ने उन्हें दवा दी लेकिन देर रात तक तबियत में सुधार नहीं हुआ। इसी बीच उनके मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख उनकी पत्नी होटल कर्मियों की मदद से उन्हें बीडी पांडे अस्पताल ले गईं, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉ. सुतांशु शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की आशंका है लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें