फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी की छात्रा ने खुदकुशी कर जान दी

विज्ञापन
आरती का फाइल फोटो - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। बिंदुखत्ता के संजय नगर तृतीय निवासी बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन

बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी संजय बृजवाल के अनुसार संजयनगर तृतीय निवासी आरती आर्या (23) हल्दूचौड़ डिग्री कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि इस बार एक विषय में उसकी बैक आने से वह तनाव में थी। इसी के चलते उसने मंगलवार रात घर में ही पंखे से लटक कर जान दे दी। इसके बाद उसकी छोटी बहन ने उसे कमरे में देखा तो वह हतप्रभ रह गई, जहां वह पंखे से लटकी मिली। इसके बाद उसने अपने दादा को बुलाया। उन्होंने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
बताया कि पांच भाई-बहनों में आरती सबसे बड़ी थी, जो एक बहन के साथ दादा दादी के पास रहती थी। वहीं उसके माता-पिता और अन्य भाई बहन पास ही में रहते हैं।
मरने से पूर्व आरती ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें दादाजी से माफी मांगते हुए लिखा कि उसकी मृत्यु का जिम्मेदार कोई नहीं है, उसने स्वयं अपने विवेक से यह निर्णय लिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर शाम चित्रशिला घाट रानीबाग में अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें