फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital School Fire: नैनीताल में स्कूल तक पहुंची जंगल की आग, धू-धू कर जल गए तीन कमरे, मची अफरा-तफरी

Tue, 11 Jun 2024 04:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Nainital: गरमपानी के पास बेतालघाट ब्लाक के बजेड़ी गांव के आबादी क्षेत्र में लगी आग तेज हवाओं और पिरूल के जलने से राजकीय जूनियर हाई स्कूल तक पहुंच गई। जंगल की आग ने स्कूल भवन को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत है कि स्कूल की छुट्टियां चल रही है।
विज्ञापन
स्कूल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरमपानी के पास बेतालघाट ब्लाक के बजेड़ी गांव के आबादी क्षेत्र में लगी आग तेज हवाओं और पिरूल के जलने से राजकीय जूनियर हाई स्कूल तक पहुंच गई। जंगल की आग ने स्कूल भवन को अपनी चपेट में ले लिया। इससे स्कूल के तीन कमरें और कार्यालय में रखा सामान जलकर खाक हो गया। स्कूल में आग लगता देखकर ग्रामीण, वन विभाग व पुलिस आग बुझाने में लग गए।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Morning News: उत्तराखंड में काला रहा सोमवार, एक चिंगारी ने किया लाखों का नुकसान; पढ़िए कुमाऊं की खबरें
 
विज्ञापन

स्कूल में आग - फोटो : अमर उजाला
दोपहर साढ़े बारह बजे लगी आग को ग्रामीण पानी डालकर बुझाने में लगे हुए हैं। फिलहाल स्कूल परिसर में लगी आग नही बुझ पाई हैं। गनीमत है कि स्कूल में बच्चों की छुट्टियां चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें