फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: पानी की तलाश में आबादी वाले इलाके में पहुंचा भालू, हड़कंप; दो दिन पहले रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा था

Fri, 26 Apr 2024 11:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

लालकुआं में देर रात भालू पानी की तलाश में स्लीपर फैक्ट्री में पहुंच गया। पानी के तालाब के पास फैक्टरी के कर्मचारियों ने देखा तो भालू चहलकदमी कर रहा था। ऐसे में फैक्टरी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने फौरन वन विभाग को भालू आने की जानकारी दी।
विज्ञापन
भालू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

48 घंटे में दूसरी बार स्लीपर फैक्टरी में बृहस्पतिवार को भालू आबादी क्षेत्र में पानी की तलाश में पहुंच गया। लोग भालू के तांडव को भूले भी नहीं थे कि उसकी दस्तक से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दो दिन पहले वन विभाग ने भालू का रेस्क्यू कर उसे दूर जंगल में पहुंचाया था।

विज्ञापन


बुधवार को आइटीबीपी और स्लीपर फैक्टरी के बीच से वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर जंगल में पहुंचाया गया था। दूसरे दिन बृहस्पतिवार रात भालू पानी की तलाश में स्लीपर फैक्ट्री में पहुंच गया। पानी के तालाब के पास फैक्टरी के कर्मचारियों ने देखा तो भालू चहलकदमी कर रहा था। ऐसे में फैक्टरी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने फौरन वन विभाग को भालू आने की जानकारी दी।

ये पढ़ें- Haldwani: एक्शन में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, वीसी कर दिए सख्त निर्देश; जंगलों में आग लगाने वालों की खैर नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि वन विभाग का स्टाफ मौके पर पहुंच गया है। टांडा के जंगल में पानी का अभाव होने के चलते जंगली जानवर आबादी की ओर रुख कर रहे हैं। 15 दिन पूर्व लालकुआं के वार्ड नंबर 3 में देर रात चीता घूमता हुआ देखा गया था, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें