फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजराजों की सुरक्षा के लिए छुक-छुक कर दौड़ेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/रामनगर। रेलवे ने हाथी समेत अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए हल्द्वानी से लालकुआं रेलवे ट्रैक के बीच भी गति सीमा कर दी है। इसी तरह रामनगर- काशीपुर अन्य रेलवे ट्रैक पर भी पर गति सीमा को कम किया गया है।
विज्ञापन

18 अगस्त को तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अंतर्गत पीपलपड़ाव रेंज के जंगल में ट्रेन की चपेट में आने से एक हथिनी और उसके बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद रेलवे ने हाथी समेत अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कदम उठाना शुरू किया है। रेलवे ट्रैफिक इंस्पेक्टर एमआर आर्या ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए हल्द्वानी-लालकुआं रेलवे ट्रैक पर गुमटी से हल्दूचौड़ के बीच गति सीमा को कम किया है। अब काठगोदाम से ट्रेन लालकुआं की तरफ आएगी तो उसकी गति सीमा 30 किमी होगी, जबकि लालकुआं से काठगोदाम को ट्रेन जाएगी, उसकी गति सीमा 45 किमी प्रतिघंटा होगी। यह व्यवस्था शाम छह से सुबह छह बजे तक रहेगी। हल्दी से छतरपुर के एक किमी रेलवे ट्रैक पर सुबह छह से शाम छह बजे तक ट्रेन 30 किमी प्रतिघंटे की गति से चलेंगी। वहीं, रामनगर-काशीपुर रेलवे ट्रैक पर गति सीमा को कम किया है। रामनगर रेलवे स्टेशन अधीक्षक उमेश चंद्र ने बताया कि ट्रैक पर गोशाला के पास गति सीमा को रात में 30 किमी प्रतिघंटे किया है। लालकुआं- गूलरभोज रेलवे ट्रैक पर संवेदनशील 13 किमी क्षेत्र में चौबीस घंटे गति सीमा को 30 किमी प्रतिघंटे कर दी गई है। इससे पहले भी लालकुआं- पंतनगर, लालकुआं-हल्दी के बीच गति सीमा कम की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें