हल्द्वानी के रोडवेज बस स्टेशन पर बस में सीट पाने के लिए जद्दोजहद करते यात्री। संवाद
हल्द्वानी। सहालग शुरू होते ही यात्रियों की संख्या में एकाएक इजाफा हो गया है। रविवार को रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की भीड़ उमड़ गई। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुे रोडवेज प्रबंधन ने दिल्ली के लिए अतिरिक्त बसें भेजीं। इसके बावजूद बस में सीट पाने के लिए यात्री जद्दोजहद करते देखे गए। सीट पाने के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की तक हो गई।
परिवहन निगम के सहायक मंडलीय प्रबंधक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार को रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए दिल्ली के लिए अतिरिक्त बसें भेजने का निर्णय लिया गया। सहालग के चलते इन दिनों यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए निगम ने पहले से ही बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। दिल्ली के लिए सामान्य दिनों में 15 बसें जाती हैं। आज दिल्ली के लिए 5 अतिरिक्त बसों के साथ ही 20 बसें भेजी गईं। दो बसे बरेली रूट पर भी बढ़ाई गईं। सभी यात्रियों को सीट मिल गई थी।