फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग

विज्ञापन
पीली कोठी चौराहे पर चलती कार में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड पर पीलीकोठी स्थित हरि बैंक्वेट हाल के सामने सोमवार की शाम पर्यटकों की चलती कार में आग लग गई। हालांकि कार में सवार चालक सहित तीन पर्यटक बाल-बाल बच गए। पुलिस ने एक मार्ग को बंद किया तो वहां जाम लग गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के पूरनपुर निवासी शरद वर्मा अपने दोस्त गणेश के साथ रामनगर घूमने के लिए कार से गए थे। कार पड़ोसी ऋतिक चला रहा था। लौटते समय शाम साढ़े सात बजे पीलीकोठी स्थित हरि बैंक्वेट हाल के सामने कार में आग लग गई। चालक ने कार को रोड के किनारे रोक लिया। इस बीच कार में सवार शरद वर्मा और गणेश ने कूदकर अपनी जान बचाई। रोकते-रोकते कार आग का गोला बन गई थी। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने तत्काल सड़क के एक लेन का रास्ता बंद कर दिया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने शीघ्र ही आग को काबू में कर लिया थानाध्यक्ष का कहना था कि उन्हें कार की पेट्रोल टंकी फटने की आशंका थी। इसी कारण रास्ता बंद कर दिया था। आग से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस जली हुई कार को क्रेन से लेकर मुखानी थाने चली गई।
अचानक आग लगने से अंधेरा छा गया था
हल्द्वानी। बीकाम की पढ़ाई कर रहे कार में सवार शरद वर्मा ने बताया कि कार उनके भाई राजकुमार वर्मा के नाम पर है। वह अपने दोस्त गणेश के साथ रामनगर घूमने के लिए आए थे। अचानक कार में आग लगने पर उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। कार चालक ऋतिक ने कार को रोककर कूदने के लिए चिल्लाया और तीनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। गणेश अपना व्यवसाय करते हैं।
विज्ञापन

एक घंटे तक लगा जाम
कालाढूंगी रोड पर शाम साढ़े सात बजे काफी भीड़ थी। इस रोड पर रामनगर की तरफ जाने वाले वाहनों का दबाव था। इस बीच रोड पर आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे। वे आग के पास से निकलना चाहते थे। यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाने के लिए यातायात निरीक्षक राकेश माहरा ने साढ़े आठ बजे आने जाने के लिए सड़क का दूसरा लेन खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें