फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र जागरूक बनकर नशे के खिलाफ लड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसपी अपराध एवं यातायात हरीश वर्मा ने कहा कि छात्र और छात्राओं की जागरूकता से ही नशे और अपराधों पर लगाम लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ जंग में आगे आना चाहिए। वे अपराधों को रोकने में समाज की मदद भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

दौलतपुर स्थित इंपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी ने कहा कि पहले तस्कर युवाओं को फ्री में स्मैक या ड्रग देते हैं। दो तीन बार में लती होने पर पैसा वसूलते हैं। पैसा नही होने पर युवक पहले घर में चोरी करते हैं, फिर दूसरों के घर में हाथ मारते हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं को भी गुड और बैड टच का ज्ञान होना चाहिए। साइबर अपराध के मामले में भी सतर्कता जरूरी है। कॉलेज के प्रबंधक करनवीर सिंह गंगोला, प्रधानाचार्या राधा ऐठानी ने छात्रों को जागरूक रहने का पाठ पढ़ाया। संचालन अध्यापिका ममता जोशी और आकृति सक्सेना ने किया।
चालान जीवन बचाने का लक्ष्य
एसपी यातायात ने बताया कि पुलिस वाहनों का चालान सिर्फ जुर्माना वसूलने के लिए नहीं करती है। इसका मुख्य उद्देश्य लोग सिर पर हेलमेट लगाएं। कार चालक शीट बेल्ट का प्रयोग करें। सतर्कता बरतने से ही दुर्घटना रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

ये टिप्स भी दिए
-ठगों से बचने के लिए किसी को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड का पासवर्ड और ओटीपी नहीं बताना चाहिए।
- किसी तरह के एप को भी लाइक करना खतरनाक होता है। लाखों के इनाम के लालच में ठग खाते से पैसा गायब कर सकते हैं।
छात्रों के सवाल और एसपी के जवाब
पुलिस तस्करों को पकड़ती है। नशेड़ियों को क्यों नहीं पकड़ती है। -कुमकुम लौसाली
नशेड़ी रोगी होते हैं। उनको ठीक कराने के लिए योग या डॉक्टर की मदद ली जाती है। इसमें समाज के लोगों को भी आगे आना चाहिए।
साइबर अपराध कितना नुकसानदायक है। कैसे बचा जा सकता है।
-वैशाली परगई
साइबर अपराधी बैंक खाते से पैसा गायब कर देते हैं। इनसे बचने के लिए किसी को बैंक खाता या एटीएम कार्ड के बारे में जानकारी नहीं देना चाहिए।
देश को अपराध मुक्त करने के लिए एक छात्र क्या कर सकता है। -विपिन चंद्र पांडे
छात्र को पहले नौकरी या समाजसेवा के लिए पढ़ाई करनी चाहिए। पैसा कमाने का लक्ष्य नहीं बनाना चाहिए। किसी की मदद करना भी देशसेवा होती है। समाज को इसके लिए अच्छा बनाना चाहिए ताकि कोई अपराध न कर सके।
लॉकडाउन में ऑनलाइन कई सामान खरीदने पर ठगी हुई। इसके लिए क्या करना चाहिए।
-नितिश पंत
फेकसाइट का प्रयोग न करें। ठगी होने पर पुलिस से तत्काल शिकायत करें।
छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
एसपी हरीश वर्मा ने इंपीरियम कॉलेज की छात्रा कुमकुम, सलोनी, लतिका, गायत्री, हीरा कुंवर स्कूल की वैशाली परगई, नीलाक्षी बेलवाल, नितिश पंत, विपिन चंद्र पांडे, उदिता और खुशी आर्या को पुस्तक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें