फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह जंगल में जिप्सी चलाएंगी महिलाएं

विज्ञापन
रामनगर कॉर्बेट कार्यालय में महिला जिप्सी चालको को जानकारी देते हुए उपनिदेशक, पार्क वार्डन व अन्? - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट पार्क में पहली बार महिलाएं जिप्सियों में पर्यटकों को घुमाती हुई दिखेंगी। प्रशिक्षण प्राप्त महिला जिप्सी चालक अब एक माह तक कॉर्बेट से सभी पर्यटन जोनों में अभ्यास के तौर पर जिप्सी चलाएंगी। कॉर्बेट के जंगल में महिलाओं का अभ्यास मंगलवार से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कॉर्बेट के उपनिदेशक नीरज कुमार, पार्क वार्डन आरके तिवारी, ईको टूरिज्म के रेंजर ललित आर्य ने 24 महिला जिप्सी चालकों को कार्यालय में बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए। महिला जिप्सी चालक कॉर्बेट के ढेला, झिरना, बिजरानी, गर्जिया, ढिकाला जोन में एक माह तक अभ्यास के तौर पर जिप्सी चलाएंगी।
इन महिलाओं के साथ जिप्सी में एक कुशल चालक भी मौजूद होगा, जो जंगल के रास्तों और विषम परिस्थिति में किस तरह जिप्सी चलानी है इसकी जानकारी देगा। पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि एक माह तक कॉर्बेट के पांचों पर्यटन जोनों में अभ्यास करने के बाद महिलाएं पर्यटकों को भी जंगल सफारी कराएंगी। यह जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में एक बड़ा बदलाव है। यहां की महिलाएं देश-विदेश से आए पर्यटकों को सैर कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें