नैनीताल। ई-संजीवनी योजना के तहत नैनीताल में बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टर प्रतिदिन 15 मरीजों को ऑनलाइन माध्यम से परामर्श दे रहे हैं। अस्पताल के एक दर्जन डॉक्टरों ने अब तक ई संजीवनी एप के माध्यम से पांच सौ से अधिक मरीजों को सलाह दी। यह एप मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।
ई संजीवनी कार्यक्रम के तहत मरीज घर बैठकर डॉक्टरों से सलाह ले सकते हैं। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. एमएस रावत ने बताया कि मरीजों को ई संजीवनी एप के माध्यम से स्वास्थ्य परामर्श दिया जा रहा है।
बताया कि बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मोनिका, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव खर्कवाल, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दीपिका लोहनी, मनोचिकित्सक डॉ. गिरीश पांडे, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आरुषि गुप्ता, डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव ऑनलाइन इलाज दे रहे हैं। पीएमएस डॉ. केएस धामी ने इनको ऑनलाइन परामर्श देने का जिम्मा दिया है।
दूसरी ओर बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि जो मरीज किसी वजह से अस्पतालों तक नहीं आ सकते है। वह ई संजीवनी एप डाउनलोड कर अपना पंजीकरण कराकर बीमारी बताने के साथ ही परामर्श ले सकते हैं।