फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार दो आरोपियों में तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पर्यावरण मित्र को गोली मारने के मामले में फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस ने घटना से जुड़े तीन से चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बंबाघेर निवासी पर्यावरण मित्र राजेश कुमार (24) को सोमवार को एमपी इंटर कालेज के मैदान में गोली मार दी थी।। पर्यावरण मित्र के पिता सुरेश लाल की तहरीर पर पुलिस ने पप्पी सागर, चंदन उर्फ सागर निवासी शिवलालपुर रियूनिया लूटाबड़, हर्षू निवासी भवानीगंज कंजरपड़ाव और एक अन्य के खिलाफ धारा 307, 504, 120बी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन उर्फ सागर को तमंचा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि फरार नामजद दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल पर्यावरण मित्र की हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें