फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नेत्र प्रत्यारोपण के लिए मरीजों को चिह्नित करने की प्रक्रिया होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल में शनिवार से नेत्र प्रत्यारोपण के लिए मरीजों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जीएस तितियाल के अनुसार प्रत्येक शनिवार को आई बैंक में कार्निया क्लीनिक होगी।
विज्ञापन

डॉ. तितियाल के अनुसार यह क्लीनिक दस बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित होगी। बताया कि जल्द ही आई बैंक और नेत्र प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सिर्फ एम्स में डॉक्टरों की ट्रेनिंग आदि होनी है। इसके बाद नेत्र प्रत्यारोपण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसमें करीब दो महीने का समय लगने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि किन मरीजों का नेत्र प्रत्यारोपण हो सकता है, उन मरीजों को चिह्नित करना होता है। इसी के तहत यह कार्निया क्लीनिक शुरू की गई।
डॉ. तितियाल कहते हैं कि जिन मरीजों की कॉर्निया खराब होने से आंखों की रोशनी जा चुकी है या कॉर्निया की बीमारी से ग्रसित है वे कॉर्निया क्लीनिक में अपना पंजीकरण करा सकते है, यह पूर्णत: निशुल्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने कहा कि आई बैंक की सुविधा भी शुरू हो जाएगी, जो कि एक उपलब्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें