रामनगर। कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने तीन हाथियों को बदलकर हथिनियों को लिया है। हाथियों की उम्र काफी कम है, जिनसे गश्त नहीं हो पा रही थी। ऐसे में हथिनियों से अब आसानी से गश्त हो रही है।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि तीनों हाथियों की उम्र 10 से 12 साल है, जिसके चलते इन्हें गुजरात की एक निजी संस्था से बदला गया है। इन हाथियों के बदले इस संस्था ने कॉर्बेट पार्क को तीन हथिनियां (उम्र 27-28) दीं हैं। जो कॉर्बेट में गश्त के काम आ रहीं है। बताया कि कुछ वर्ष पूर्व कर्नाटक से हाथी लाए गए थे, उनमें तीन हाथियों की उम्र गश्त के लिए बहुत कम थी। ऐसे में पार्क के डॉक्टरों का कहना था कि इन तीनों हाथियों को गश्त के लिए तैयार होने में 10 से 12 साल लगेंदे। पार्क प्रशासन ने चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन की अनुमति के आधार पर इन्हें बदला है।