रामनगर। रामनगर मंडी समिति के बाहर से अतिक्रमण हटाने के आदेश हो गए हैं। 25 से लेकर 28 सितंबर तक चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी। ऐसे में मंडी समिति की ओर से पर्याप्त पुलिस फोर्स मांगी गई है।
एसडीएम की ओर से जारी पत्र में 26 से लेकर 28 सितंबर तक ग्राम शिवलालपुर रियूनिया में मंडी समिति रामनगर के बाहर लोक निर्माण विभाग की सड़क के किनारे चिह्नित अतिक्रमण हटाया जाना है। कार्रवाई से पूर्व पालिका के ईओ की मौजूदगी में अतिक्रमण स्थल से कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।
अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान मंडी बंद रखी जाएगी जबकि मंडी समिति के सभी कार्मिक एवं सुरक्षा कर्मी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि सोमवार सुबह से मुनादी कराई दी जाएगी। अतिक्रमणकारी 112 अतिक्रमण खुद हटा लें अन्यथा बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा। संवाद