फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण कारियों को शहर में घुसने नहीं दिया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रेलवे अतिक्रमण तोड़ने के दौरान अतिक्रमणकारियों को शहर में घुसने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सभी मार्गों पर बेरीकेडिंग की जाएगी। सात हजार पुलिस कर्मियों को ठहराने के लिए इंटर कालेजों को अधिग्रहीत किया जाएगा। इसको लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। फोर्स ठहराने, भोजन आदि पर होेने वाले व्यय को लेकर मंगलवार को बैठक संभावित है। इसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

अतिक्रमण तोड़ने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण तोड़ने के दौरान शहर में घुसने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए बनभूलपुरा सहित संभावित सड़कों पर बेरीकेडिंग की जाएगी। अतिक्रमणकारी आईएसबीटी के लिए गौलापार में प्रस्तावित जमीन पर बैठ सकते हैं या वन भूमि में अतिक्रमण कर सकते हैं। इसके लिए यहां पुलिस फोर्स को तैनात किया जाएगा। साथ ही वन विभाग से भी तैयार रहने के लिए कहा गया है। पुलिस फोर्स को इंटर कालेजों, मंडी, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, मिनी स्टेडियम में ठहराया जाएगा। मंगलवार को संभावित बैठक में इस पर आने वाले खर्च का पूरा ब्यौरा तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपा जा सकता है। इसके बाद रेलवे से खर्च के लिए बजट की मांग की जाएगी। इस संबंध में कोई अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें