फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकलव्य क्रिकेट एकेडमी ने जीती स्व.हिमांशु पनेरू अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विजेता एकलव्य क्रिकेट एकेडमी टीम ट्राफी के साथ। विज्ञप्ति
विज्ञापन
हल्द्वानी। श्री गोलज्यू क्रिकेट मैदान में आयोजित कैप्टन हिमांशु पनेरू स्मृति अंडर13 क्रिकेट प्रतियोगिता एकलव्य क्रिकेट एकेडमी ने जीत ली है। उसने फाइनल में उत्तराखंड क्रिकेट एकेडमी को 51 रन से हराया। प्रियांशु पलड़िया को बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट, देवानंद जोशी को बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट, अनमोल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एकलव्य क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 40 ओवर में 10 विकेट 152 रन बनाए। करन भंडारी ने 25 रन और विवेक ने 22 रन बनाए। उत्तराखंड क्रिकेट एकेडमी के लिए मोहित बिष्ट, राहुल, ह्दयेश ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में उत्तराखंड क्रिकेट एकेडमी की टीम 23 ओवर में 101 रन बनाकर आउट हो गई। करन दर्मवाल ने 31 और मानस पंत ने 18 रन का योगदान दिया। एकलव्य क्रिकेट एकेडमी के लिए आदित्य चौहान ने पांच और लक्ष्य ने तीन विकेट लिए। एसआरएस क्रिकेट एकेडमी को बेहतरीन खेल भावना का पुरस्कार मिला।
विजेता टीम को कैप्टन हिमांशु पनेरू की माता तारा पनेरू की ओर से ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर मयंक चौहान, निखिल कुमार अंपायर, दया पनेरू, गौरव कांडपाल, हर्षिता पंत, हरीश नेगी, हेम चंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें