फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कांग्रेसियों की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

यहां नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु की गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक बताते हुए कड़ी निंदा कर तत्काल रिहाई की मांग की। इस दौरान हेमवती नंदन दुर्गापाल, कुंदन मेहता, पुष्कर दानू, बीना जोशी, हेमन्त पांडे, कमलेश यादव, नरेश चौधरी, सईद सिद्दीकी, सूरज राय, मोहन कुड़ाई, अमजद खान, हरीश बिसौती, खीमानंद दुम्का, शेखर जोशी, हेमंत पांडे, हाजी अयूब अली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें