फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्की गर्मी शुरू होते ही अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। गर्मी की शुरुआत के साथ ही बीडी पांडे अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पिछले कुछ दिनों में बुखार, सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण, डिहाइड्रेशन और पेट संबंधी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन



वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि दिन में बढ़ती गर्मी व सुबह-शाम की ठंडक के कारण संक्रमण और एलर्जी के मामले सामने आ रहे हैं। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। मौसम परिवर्तन के दौरान शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। बदलते मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। ऐसे में संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन


-

डॉ. दुग्ताल ने दी सलाह
- दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें।

- बासी और खुला भोजन न करें।

- बच्चों और बुजुर्गों को तापमान के अचानक बदलाव से बचाएं।

- तेज बुखार, उल्टी-दस्त या अत्यधिक कमजोरी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें