फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़के हुई बारिश ने बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रविवार तड़के हुई बारिश से ठंड बढ़ा दी। दोपहर को कुछ समय के लिए धूप भी निकली लेकिन शाम को तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश ने फिर ठंड बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 10 जनवरी को भी मौसम सर्द रहने की संभावना है।
विज्ञापन

तड़के हुई बारिश के बाद ठंड के कारण लोग घरों से बाहर कम ही निकले। बाजार में भी लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी करते दिखे। शाम को तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हुई। इससे पहले शनिवार को दिनभर ठंडी हवा चलने और रिमझिम बारिश से मौसम में काफी ठंड रही थी।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश फसल के लिए काफी फायदेमंद है। देहरादून मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उसके बाद मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को तापमान 3 डिग्री बढ़कर 22.8 और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 7 डिग्री घटकर 4.6 और न्यूनतम 2 डिग्री घटकर 0.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें