फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल रोड पर सवारियां लेकर दौड़े ई रिक्शा, नैनीताल में नगर पालिका ने ई रिक्शा ट्रायल कराया

विज्ञापन
नैनीताल के मालरोड में ई-रिक्शा को महिला चालक ट्राइल लेती हुई। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल की ओर से नगर में सोमवार को बाजपुर से मंगाए गए ई-रिक्शा का ट्रायल किया गया। दो ई रिक्शा पर सवारियों को माल रोड पर तल्लीताल से मल्लीताल तक घुमाया गया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी और ईओ अशोक कुमार वर्मा ने ई-रिक्शा पर बैठकर ट्रायल शुरू कराया। चालक रानी मैसी और गुड्डी पासवान ने चार-चार सवारियां बैठाकर नैनीताल की सड़कों पर ई रिक्शा दौड़ाए। कहा कि नैनीताल में बिना किसी परेशानी के ई रिक्शा का संचालन किया जा सकता है। वहीं रिक्शा संचालन समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह का कहना है कि वह ई रिक्शा के संचालन से खुश हैं।
इन रिक्शा के चलने से चालकों को मेहनत कम करनी पड़ेगी। साथ ही यात्रियों के समय की बचत भी होगी। कहा कि पालिका को ई रिक्शा संचालन से पहले चार्जिंग और पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी। बता दें कि साल 2016 से जनहित संस्था ने इस मांग को उठाया था। संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि कई वर्षों बाद ई रिक्शा चलने से संस्था और जनता की मुराद पूरी हुई है।
विज्ञापन

दो ई रिक्शा ट्रायल के लिए बाजपुर से मंगाए गए हैं। सब कुछ ठीक रहा तो दिसंबर के अंत तक 20 ई रिक्शे नैनीताल की सड़कों पर दौड़ते नजर आएंगे। संबंधित कंपनी नैनीताल में चालकों को ई-रिक्शा चलाने की ट्रेनिंग देगी। फिलहाल ई रिक्शा संचालन माल रोड पर तल्लीताल से मल्लीताल किया जाएगा।
विज्ञापन

सचिन नेगी, पालिकाध्यक्ष नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें