फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से भागा शराबी युवक नहर में कूदा

विज्ञापन
रामनगर नहर में कूदे शराबी युवक को बचाते हुए। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। घर में घुसे शराबी युवक को पकड़कर ले जा रही पुलिस की 112 पिकेट जैसे ही भवानीगंज चौराहे पर पहुंची तभी वहां लगे जाम का फायदा उठाते हुए शराबी युवक वाहन से उतरकर नहर में कूद गया। यह देख पुलिस में हड़कंप मच गया। स्थानीय युवकों ने नहर में कूदकर उसे बाहर निकाला। पुलिस ने उसका मेडिकल टेस्ट कराकर हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन

एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि मोहम्मद जावेद निवासी खताड़ी नशे का आदि है। शनिवार शाम सूचना मिली कि वह मंडी समिति के पास बस्ती में घुस गया है, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ा हुआ है। सूचना पर 112 पिकेट मौके पर पहुंची और उसे पकड़कर जीप से थाने ला रही थी। जब पुलिस की गाड़ी भवानीगंज चौराहे पर पहुंची, तभी वहां पर जाम लगा हुआ था और पुलिस की गाड़ी रुक गया। तभी मौका देखकर मो.जावेद गाड़ी से उतरा और नहर में कूद गया। यह देख कुछ स्थानीय युवक भी नहर में कूदे और उसे बचा लिया। पुलिस ने रस्सी डालकर किसी तरह उसे नहर से बाहर निकाला और मेडिकल टेस्ट कराकर हवालात में बंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें