फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरी झंडी दिखाकर डॉक्टर्स फॉर यू वाहनों को रवाना किया

विज्ञापन
कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने हरी झंडी दिखाकर डाक्टर फार यू वाह - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीएम कैंप कार्यालय में शुक्रवार को डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने डॉक्टर्स फार यू वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों में डॉक्टर्स, नर्स समेत अन्य स्टाफ तैनात होगा, जो कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, मास्क, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराएगा। प्रदेश में नैनीताल का पहला जिला है, जहां यह सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले में 14 टीमें काम करेंगी। डॉक्टर्स फार यू के रीजनल मैनेजर उमर ने बताया कि क्रिप्टो रिलीफ ने आर्थिक मदद उपलब्ध कराई है, जिसके जरिये डॉक्टर्स फार यू संस्था ने शासन के सहयोग से यह शुरुआत की है। वर्चुअल माध्यम से जुड़े क्रिप्टो रिलीफ की शुुरुआत करने वाले संदीप ने विस्तार संस्था बनाने और मदद उपलब्ध कराने की बात कही।
साथ ही उत्तराखंड से अपने लगाव के बारे में विस्तार से बताया है। डॉक्टर्स फार यू संस्था के पदाधिकारियों ने प्रदेश के अलावा देश में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत, डॉ. याशिका, डॉ. रजत, डॉ. गौरव, डॉ. पीयूष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

चिकित्सीय सुविधाओं को बढ़ाने में लेंगे मदद
हल्द्वानी। डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि क्रिप्टो रिलीफ और डॉक्टर्स फॉर यू संस्था के माध्यम से आगे भी चिकित्सीय सुविधाओं को बढ़ाने में सहयोग लेने की योजना है। इसमें लैब टेक्नीशियन उपलब्ध कराने से लेकर चिकित्सीय उपकरण आदि को लेकर सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें